तो तूने कुल-मरजाद का राग छेड़ दिया। तेरा मरम भगवान ही जाने।
धनिया बोली - मुँह देख कर बीड़ा दिया जाता है, जानते हो कि नहीं? तब गौरी अपने सान दिखाते थे, अब वह भलमनसी दिखा रहे हैं। ईंट का जवाब चाहे पत्थर हो, लेकिन सलाम का जवाब तो गाली नहीं है।
होरी ने नाक सिकोड़ कर कहा - तो दिखा अपनी भलमनसी। देखें, कहाँ से रुपए लाती है।
धनिया आँखें चमका कर बोली - रुपए लाना मेरा काम नहीं, तुम्हारा काम है।
'मैं तो दुलारी से ही लूँगा।'