मुझे बड़ा रंज होता कि तुमने मुझे इतना गैर समझ लिया। अवसर पड़ने पर भाई की मदद भाई न करे, तो काम कैसे चले!'
'मुदा यह गाय तो लेते जाओ।'
'अभी नहीं दादा, फिर ले लूँगा।'
'तो भूसे के दाम दूध में कटवा लेना।'
होरी ने दु:खित स्वर में कहा - दाम-कौड़ी की इसमें कौन बात है दादा, मैं एक-दो जून तुम्हारे घर खा लूँ तो तुम मुझसे दाम माँगोगे?
'लेकिन तुम्हारे बैल भूखों मरेंगे कि नही?
'भगवान कोई-न-कोई सबील निकालेंगे ही। आसाढ़ सिर पर है। कड़वी बो लूँगा।'