था। अमृतराय के इंतजार में पहले ही बहुत बिलंब हो चुका था, बिरादरी में लोग उँगलियाँ उठाने लगे थे। नए संबंध की खोज में विवाह के एक अनिश्चित समय तक टल जाने का भय था। इसलिए मन इधर-उधर न दौड़ा कर उन्होंने दाननाथ ही से बात पक्की करने का निश्चय कर लिया। देवकी ने भी कोई आपत्ति न की। प्रेमा ने इस विषय में उदासीनता प्रकट की। अब उसके लिए सभी पुरुष समान थे, वह किसी के साथ जीवन का निर्वाह कर सकती थी। उसकी चलती तो वह अविवाहिता ही रहना पसंद करती,