चन्द्रकान्ता - Chandrakanta

कपड़े भी गायब हो गये! हाय इस वक्त अगर इन लोगों में से किसी को पाऊं तो कच्चा ही चबा जाऊं।

तेज-हम तो उन लोगों की तारीफ करेंगे, खूब ऐयारी की।

देवी-हां-हां खूब तारीफ कीजिए जिससे उन लोगों में से अगर कोई सुनता हो तो अब भी आप पर रहम करे और आगे न सतावे।

ज्यो-अब क्या सताना बाकी रह गया! कपड़े तक तो उतरवा लिये!

तेज-चलिए अब लश्कर में चलें, इस वक्त और कुछ करते बन न पड़ेगा।

आधी रात जा चुकी होगी जब ये लोग ऐयारी के सताये बदन से नंग-धाड़ंग कांपते-कलपते लश्कर की तरफ रवाना हुए।

709 of 1230