गोदान - Godan

उसके सिर से पाँव तक आग लग गई। बोली - माँ-बाप को भी तुमने उन्हीं पैसे के यारों में समझ लिया?

'आँखों देख रहा हूँ।'

'नहीं देख रहे हो, माँ-बाप का मन इतना निठुर नहीं होता। हाँ, लड़के अलबत्ता जहाँ चार पैसे कमाने लगे कि माँ-बाप से आँखें फेर लीं। इसी गाँव में एक-दो नहीं, दस-बीस परतोख दे दूँ। माँ-बाप करज-कवाम लेते हैं किसके लिए? लड़के-लड़कियों ही के लिए कि अपने भोग-विलास के लिए?'

'क्या जाने तुमने किसके लिए करज लिया? मैंने तो एक पैसा भी नहीं जाना।'

1063 of 1753