तो आज वह दाननाथ के घर होती। दाननाथ को वह कई बार देख चुकी थी। वह रसिक हैं, सज्जन हैं, विद्वान हैं, यह उसे मालूम था। उनकी सच्चरित्रता पर भी किसी को संदेह न था, देखने में भी बहुत ही सजीले-गठीले आदमी थे। ब्रह्मचर्य की कांति मुख पर झलकती थी। उससे उन्हें प्रेम था, यह भी उससे छिपा न था। आँखें हृदय के भेद खोल ही देती हैं। अमृतराय ने हँसी-हँसी में प्रेमा से इसकी चर्चा भी कर दी थी। यह सब होते हुए प्रेमा को इनका जो कुछ खयाल था,