गबन - Gaban

सिपाही पकड़े लिये जा रहे हैं। कितना भंयकर रूप था उनका!'

रमा का ख़ून सूख गया। दो-चार दिन पहले, इस स्वप्न को उसने हंसी में उडा दिया होता, इस समय वह अपने को सशंकित होने से न रोक सका, पर बाहर से हंसकर बोला, 'तुमने सिपाहियों से पूछा नहीं, इन्हें क्यों पकड़े लिये जाते हो?'

जालपा-'तुम्हें हंसी सूझ रही है, और मेरा ह्रदय कांप रहा है।'

थोड़ी देर के बाद रमा ने नींद में बकना शुरू किया, 'अम्मां, कहे देता हूं, फिर मेरा मुंह न देखोगी, मैं डूब मरूंगा।'

396 of 1203