अब कल से तिलिस्म तोड़ने में जरूर हाथ लगाना चाहिए।
तेज-हां कल जरूर तिलिस्म की कार्रवाई शुरू हो।
कुमार-अच्छा अब तुम लोग भी जाओ।
तीनों ऐयार कुमार से बिदा हो अपने डेरे में गए। दूसरे दिन कुंअर वीरेन्द्रसिंह तीनों ऐयारों को साथ ले तिलिस्म में गए। तिलिस्मी किताब और ताली भी साथ ले ली। दलान में पहुंचकर तहखाने का ताला खोल पत्थर की चट्टान को निकालकर अलग किया और नीचे उतरकर कोठरी में होते हुए बाग में पहुंचे जहां थोड़ी-सी जमीन खोदकर छोड़ आये थे।