और लोग आँखें फोड़ कर और किताबें चाट कर जिस नतीजे पर पहुँचे हैं, वहाँ मैं यों ही पहुँच गया। आप बता सकती हैं, किसी फिलासफर ने अक्लीगद्दे लड़ाने के सिवाय और कुछ किया है?'
डाक्टर मेहता ने अचकन के बटन खोलते हुए कहा - तो चलिए, हमारी और आपकी हो ही जाय। और कोई माने या न माने, मैं आपको फिलासफर मानता हूँ।
मिर्जा ने खन्ना से पूछा - आपके लिए भी कोई जोड़ ठीक करूँ?
मालती ने पुचारा दिया - हाँ, हाँ, इन्हें जरूर ले जाइए मिस्टर तंखा के साथ।