प्रतिज्ञा - Pratigya

नहीं? मैं तुम्हारी पतिभक्ति के आदर्श को समझता हूँ। अपने स्वामी से तुम्हें कितना प्रेम था, यह देख चुका हूँ। उन्हें तुमसे कितना प्रेम था, यह भी देख चुका हूँ। अक्सर पार्क में हरी-भरी घास पर लेटे हुए वह घंटों तुम्हारा कीर्तिगान किया करते थे। मैं सुन-सुन कर उनके भाग्य को सराहता था और इच्छा होती थी कि तुम्हें एक बार पा जाता तो तुम्हारे चरणों पर सिर रख कर रोता। सुमित्रा से दिन-दिन घृणा होती जाती है। यह उन्हीं का बोया हुआ बीज है, जो फूलने और फलने के लिए विकल हो रहा है।'

216 of 305