है। अब तक मैंने उन्हें इतना छिछोरा न समझा था। समझती थी, वह प्रेम कर सकते हैं। स्वयं उनसे प्रेम करने की चेष्टा करती थी, पर रात जो कुछ देखा, उसने उनकी रही-सही बात भी मिटा दी और सारी बुराइयाँ सह सकती हूँ, किंतु लंपटता का सहन करना मेरी शक्ति के बाहर है। मैं ईश्वर को साक्षी दे कर कहती हूँ पूर्णा, तुम्हारी ओर से कोई शिकायत नहीं। तुम्हारी तरफ से मेरा दिल बिल्कुल साफ है। बल्कि मुझे तुम्हारे ऊपर दया आती है। मैंने यदि क्रोध में कोई कठोर बात कह दी हो,