प्रतिज्ञा - Pratigya

अमृतराय ही की ओर झुकी हुई मालूम होती थी। दाननाथ इतने निराश हुए कि आजीवन अविवाहित रहने का निश्चय कर लिया। दोनों मित्रों में किसी प्रकार का द्वेष-भाव न आया। दाननाथ यों देखने में तो नित्य प्रसन्नचित्त रहते थे, लेकिन वास्तव में वह संसार से विरक्त से हो गए थे। उनका जीवन ही आनंद-विहीन हो गया था। अमृतराय को अपने प्रिय मित्र की आंतरिक व्यथा देख-देख कर दुःख होता था। वह अपने चित्त को इस परीक्षा के लिए महीनों से तैयार कर रहे थे।

27 of 305